केयर सीएचएल अस्पताल को अंतिम चेतावनी Final warning to Care CHL Hospital

    केयर सीएचएल अस्पताल को अंतिम चेतावनी

01-02-2026 इंदौर के केयर सीएचएल चिकित्सालय को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि वे अस्पताल में मरीजों के भर्ती रहते हुए किसी भी तरह का निर्माण नहीं करें

 मरीजों के भर्ती रहते निर्माण कार्य किये जाने से संक्रमण फैलने और दुर्घटना की आशंका रहती है। 
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि केयर सीएचएल चिकित्सालय के परिसर में अनाधिकृत अतिक्रमण किए जाने की शिकायत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्राप्त हुई थी।
                        

 इसके आधार पर कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से उत्तर देने के लिए निर्देशित किया गया था, किंतु केयर सीएचएल अस्पताल ने उत्तर देने के लिए 15 दिवस का समय मांगा था। उन्होंने समय अवधि में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही साथ अस्पताल में मरीजों के भर्ती रहते हुए निर्माण कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है, जिससे मरीजों में संक्रमण फैलने का भय है और यह शासन के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना को भी दर्शाता है।  इस आधार पर केयर सी.एच.एल. अस्पताल को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है कि उनके द्वारा भविष्य में भी आदेशों की अवहेलना की जाती है एवं मरीजो के भर्ती रहने के दौरान इस प्रकार का निर्माण कार्य किया जाता है तो म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं नियम 1997 (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन अधिनियम 1973) (यथा संशोधित 2021) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पंजीयन निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी।

भविष्य में भी आदेशों की अवहेलना की जाती है तो  सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पंजीयन निरस्ती की कार्यवाही की जायेगी।

ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments