कलेक्टोरेट में हुई टीएल और जनगणना को लेकर बैठक
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज टीएल बैठक में अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन और अतिक्रमण के मुद्दे पर बड़ा अल्टीमेटम दिया है। बैठक में कलेक्टर ने लंबित शिकायतों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली और कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले विभागों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक भी संपन्न हुई।
कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक विशेष प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की इस सख्ती से इंदौर में अवैध अतिक्रमण और लापरवाही पर लगाम लगेगी। वहीं बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा भी की और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये।
वहीं इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से करने के निर्देश दिए।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P की रिपोर्ट।

0 Comments