सिरपुर (रामसार) तालाब के ग्रीन बेल्ट पर कट रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोज़र, Nagar Nigam demolishes illegal colony on Sirpur green belt

सिरपुर तालाब से सटकर कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई         


इंदौर के सिरपुर तालाब से सटे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने के खेल को एनकाउंटर न्यूज़ ने उजागर किया और इसका असर ऐसा हुआ कि सुबह खबर चली और शाम होते-होते बुलडोज़र चल गया।

                                      

           देखिये पूरी खबर इस वीडियो लिंक पर 

इंदौर के सिरपुर तालाब पर माफियाओं की गिद्ध नजर को एनकाउंटर न्यूज़ ने बेनकाब किया और प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। ग्रीन बेल्ट में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। इंदौर के सिरपुर तालाब क्षेत्र, जो शहर के महत्वपूर्ण जलस्रोतों में से एक है, वहां ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने की तैयारियां की जा रही थीं। बड़े पैमाने पर प्लॉट काटे जा रहे थे और उन्हें धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। आज सुबह एनकाउंटर न्यूज़ ने इस पूरे अवैध खेल को कैमरे पर दिखाया। खबर प्रसारित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम होते-होते नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोज़र चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए। नगर निगम कमिश्नर ने सिर्फ कब्जा हटाने तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि सख्त लहजे में आदेश दिए कि जिन लोगों ने अवैध प्लॉट काटे हैं, जिन्होंने प्लॉट बेचे हैं, उन सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं, संबंधित जमीन पर नगर निगम के चेतावनी बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए गए, ताकि दोबारा कोई माफिया इस इलाके पर नजर न डाल सके। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे अवैध खेल के पीछे प्रदीप शुक्ला, जो खुद को निजी भूमि स्वामी बताता है, और भूमाफिया टोनी की मिलीभगत सामने आई है। आरोप है कि टोनी द्वारा प्लॉट काट-काट कर बेचे जा रहे थे और प्रदीप शुक्ला इस पूरे खेल में बराबर का साझेदार था।


                          कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने चलवाया बुलडोज़र


 इंदौर से ENCOUTER NEWS M.P की रिपोर्ट।






Post a Comment

0 Comments