209 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 18 नमूने अमानक , Test reports of 209 samples have been received, of which 18 samples are substandard.

209 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 18 नमूने अमानक

शुद्ध होली सुरक्षित इंदौर अभियान

इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में की गई खाद्य पदार्थों के जाँच की कार्यवाही - प्रतिष्ठानों से लिए गये 15 खाद्य पदार्थों के नमूने

पूर्व में की गई नमूना कार्यवाही से संबंधित 18 अमानक रिपोर्ट प्राप्त, शीघ्र होगी न्यायालयीन कार्यवाही

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार इंदौर जिले में मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा तीन दल गठित कर सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में  मंगलवार को विभिन्न स्थलों पर दलों द्वारा नमूना कार्यवाही की गई। 
  
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
पूर्व में की गई कार्यवाहियों से संबंधित अमानक रिपोर्ट प्राप्त  


 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सतत कार्यवाहियाँ की जा रही है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विगत 03 माह में 320 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। विभाग को विगत 03 माह में कुल 209 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 18 नमूने अमानक पाये गये। 

(1) मुस्कान डेयरी नमकीन एण्ड स्वीट्स छोटा बांगडदा मेनरोड से लिया गया पनीर का नमूना अमानक, 

(2) माधव के नमकीन सुपर सिटी सिंगापुर टाउनशिप से लिया गया मावा का नमूना अमानक
(3)  माँ कृपा दूध डेयरी श्री कृष्णा नगर मूसाखेड़ी से लिया गया पनीर का नमूना अमानक
(4)  जय श्री मर्चेन्ट्स जवाहर मार्ग वेयर हाउस रोड से सौंफ के दोनो नमूने अमानक
(5)  श्री सांवरिया डेयरी तुलसी नगर निपानिया से लिया गया मलाई बर्फी का नमूना मिथ्याछाप
(6)  नाकोड़ा नमकीन एण्ड स्नेक्स प्रा.लि. धार रोड से लिया गया नाकोड़ा लोंग सेंव का नमूना मिथ्याछाप
(7)  Life Line Parul Farmacy Shop स्कीम नं. 44 बी भंवरकुआ से लिया गया प्रोटीन पावडर का नमूना मिथ्याछाप
(8) न्यु रॉयल चायनिज, स्कीम नं. 97 गोपुर चौराहा से लिया गया फ्राईम राईस का नमूना मिथ्याछाप
(9) माँ अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट नवलखा चौराहा से लिया गया पनीर का नमूना अमानक 
(10) अमजद पटेल निवासी मच्छुखेड़ी से लिये गये मावे के 05 नमूने अमानक और SRMI राम मिल्क फूड डेयरी (11) इण्डस्ट्रीज पालदा से लिये गये घी के 03 नमूने रेफरल लेब मैसूर की जांच रिपोर्ट में अमानक घोषित किये गये हैं।

 उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी न्यायालयीन कार्यवाही प्रचलित की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सतत निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा द्वारकापुरी इंदौर स्थित भेरूनाथ महिला गृह उद्योग का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री महेंद्र सिसोदिया प्रतिष्ठान का संचालन करते हुए पाए गए। मौके पर नमकीन पारा, भाकर बड़ी, मठरी, जीरा सलोनी, मैदा फली आदि का निर्माण किया जाना पाया गया। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मौके से खाद्य पदार्थों के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए गए इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में रामजी डेरी मेन रोड नवलखा से घी, मावा और पनीर के कुल 03 नमूने लिए गए। श्रीलीला रेस्टोरेंट से पनीर, दही और राइस के 03 नमूने लिए गए तथा साफ-सफाई में सुधार हेतु निर्देश दिए गए। इसके अलावा जाँच दल द्वारा जैन श्री स्वीट्स नन्दलालपुरा से बर्फी, दूध कतली और सेव के 02 नमूने लिये।
 लिए गए सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments