1 फरवरी इंदौर मैराथन के दौरान निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था , Indore Marathon on February 1, 2026 traffic route plan.

1 फरवरी इंदौर मैराथन के दौरान निम्नानुसार 
रहेगी यातायात व्यवस्था

इंदौर मैराथन का आयोजन रविवार 1 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। यह मैराथन 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में आयोजित होगी। 5 किमी की रन राजवाड़ा, 10 और 21 किमी की रन नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी और सभी मैराथन नेहरू स्टेडियम आकर समाप्त होगी
   
प्रातः 5 बजे से मैराथन प्रारंभ होने से समाप्ति तक मैराथन के मार्ग में वाहनो का आवागमन नही हो सकेगा, इसके लिए परिवर्तित मार्ग से आवागमन करें।

मैराथन का मार्ग
● 21 किलोमीटर मैराथन का मार्ग - नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, शिवाजी वाटिका, पलासिया, रीगल, जिला न्यायालय के सामने, मृगनयनी, गणेश केप, रीगल, पलासिया, एलआईजी, परदेसीपुरा, एलआईजी, एमआर 9, विजयनगर चौराहा से वापस पलासिया, शिवाजी वाटिका, जीपीओ, नेहरू स्टेडियम ।
● 10 किलोमीटर मैराथन का रूट - नेहरू स्टेडियम से पलासिया, एलआईजी, परदेसीपुरा, व्हाइट चर्च से वापस एलआईजी, पलासिया, व्हाइट चर्च से नेहरू स्टेडियम।
● 5 किलोमीटर मैराथन का मार्ग - राजवाड़ा से रीगल, हाई कोर्ट, पलासिया, व्हाइट चर्च से नेहरू स्टेडियम।
◆ बस एवं अन्य चार पहिया डायवर्सन मार्ग - 
● देवास से आने वाली बसें जो सरवटे बस स्टेशन जाना चाहती है वे रेडिसन से रोबोट चौराहे होते हुए अग्रसेन पिपलियाहाना तीन इमली नौलखा से अग्रसेन, अग्रसेन से छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, गुजराती कॉलेज होते हुए बस सरवटे स्टैंड पहुंचेंगे। 
● खंडवा खरगोन की बसें नौलखा से अग्रसेन से छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, गुजराती कॉलेज होते हुए बस सरवटे स्टैंड पहुंचेंगे। 
● जाने के लिए बसें सरवटे बस स्टैंड से मधु मिलन, छावनी अग्रसेन चौराहा, नौलखा से आगे की ओर जाएगी।
● सरवटे से जाने वाली सभी बसे मधुमिलन से छावनी, अग्रसेन की ओर से नवलखा, तीन इमली होते हुए जा सकेगी।
परिवर्तित मार्ग -     एयरपोर्ट की ओर आवागमन करने वाले वाहन नवलखा चौराहा, कलेक्टोरेट होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ- जा सकेंगे।
● वही विजयनगर होते हुए एम आर 10, सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट की ओर आ- जा सकेंगे।
● आवश्यक स्थानों मार्ग व्यवस्था, डायवर्शन/चौराहो पर ट्रैफिक पुलिस जवान, वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे।
● एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाएँ सुचारू रूप से संचालित रहेंगी।
         
वाहन चालकों से अनुरोध है कि मैराथन क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
ENCOUNTER NEWS MP.

Post a Comment

0 Comments