कर्मचारियों ने घेरा तो कार से उतरकर रोड पर पैदल ही घर चले गए कुलगुरु VICE CHANCELLOR WALKED TO HOME AGAINST PROTESTORS

 कर्मचारियों ने घेरा तो यूनिवर्सिटी में कार से उतरकर 

रोड पर पैदल चल ही घर चले गए कुलगुरु 


नियमितीकरण अक्षय निधि की सुविधा, नया आवास भवन सहित कई मांगों को लेकर देवी अहिल्या में स्ववित्त संस्थाओं की कर्मचारी हड़ताल पर इस दौरान कुलगुरु के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया 

                                                     १७-०५-२०२५ इंदौर , नियमितीकरण अक्षय निधि की सुविधा नया आवास भवन सहित कई मांगों को लेकर देवी अहिल्या में  स्ववित्त संस्थाओं की कर्मचारी १२ दिनों से हड़ताल पर हैं, उन्होंने शनिवार को कुल  गुरु डॉक्टर राकेश सिंघाई से दुर्व्यवहार किया,  मांगे नहीं माने जाने को लेकर कर्मचारियों ने कुलगुरु सिंघई की कार को धरना स्थल पर ही रोक दिया और घेराव करने लगे कर के सामने कर्मचारी बैठ गए बाद में कुलगुरु पैदल ही घर पहुंचे।  

                                    

                                                                For video click the Link

 हड़ताल के चलते 150 से ज्यादा कर्मचारियों ने काम बंद कर रखा है, इस दौरान दो से तीन बार कुलगुरु डॉ. सिंघई  ने पदाधिकारी को चर्चा करने के लिए बुलाया था ,  मगर कर्मचारियों का कहना कुलगुरु धरना स्थल पर चर्चा करने आए  इसके चलते अभी तक पदाधिकारी और कुलगुरु के बीच चर्चा नहीं हुई शनिवार को विभागों के दौरे  पर निकले कुलगुरु को कर्मचारियों ने शाम 5:00 बजे घेर लिया गाड़ी के सामने बैठकर नारेबाजी की कुछ कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया यूनिवर्सिटी का गेट भी बंद कर दिया कुलगुरु ने खुद अपना गेट खोल के पैदल घर जाना पड़ा।  

डॉ सिंघई से दुर्व्यवहार की घटना को देखते हुए शिक्षको ने भी कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान गैरजिम्मेदार रवैये को लेकर विरोध जाहिर किया और कुलगुरु से माफ़ी की मांग कर  डाली 


इस घटना को लिखकर प्राध्यापक ने  विरोध जताया वहीं प्राध्यापक व कर्मचारियों के बीच भी ठन  गई है.. 


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ की  

Post a Comment

0 Comments