निगम का नया आधुनिक मुख्यालय बनेगा शहर की पहचान Nagar Nigam new upcoming premises

इन्दौर निगम का "नया आधुनिक मुख्यालय" बनेगा शहर की पहचान 452.89 करोड़ की स्मार्ट परियोजना को मिली रफ्तार

भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब जल्द ही एक ऐसा नया नगर निगम मुख्यालय मिलने जा रहा है, जो केवल एक भवन नहीं बल्कि शहर की आधुनिकता, संस्कृति और स्मार्ट प्लानिंग का प्रतीक बनेगा। इस परियोजना की कुल लागत 452.89 करोड़ निर्धारित की गई है और इसके डिज़ाइन से लेकर कार्यक्षमता तक, हर पहलू में स्मार्टनेस, पर्यावरणीय जागरूकता और नागरिक सुविधा को केंद्र में रखा गया है।


                                03-05-2025 इंदौरस्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में निर्माण एजेंसी के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुक्त शिवम वर्मा, सभी अपर आयुक्त, एसआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने स्पष्ट किया कि यह भवन केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि इंदौर की संस्कृति, स्वच्छता, इतिहास, खान-पान और विविधता को प्रदर्शित करने वाला एक आइकॉनिक स्पेस बने। निर्माण एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भवन की संरचना बेसमेंट  ग्राउंड 8 मंज़िलों में होगी, जिसमें दो कार्यालय टावर और एक स्वतंत्र भूतल तीन मंज़िलों का ऑडिटोरियम खंड शामिल रहेगा। 

                                                    

        for full video link please click the link


भवन में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री कम से कम 30 वर्षों तक बिना बदलाव टिकाऊ रहेंगी। इमारत की पेंटिंग विशेष तकनीक से होगी जिससे दो दशकों तक रंग-रोगन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। महापौर, नगर आयुक्त, सहायक आयुक्त कार्यालय, लेखा, उद्यान, स्वास्थ्य, अग्निशमन, जन्म-मृत्यु-पंजीकरण, ई-नगरपालिका, इंजीनियरिंग, पीएम स्वनिधि, महिला हॉल, क्रेच, बैंक, डाकघर आदि। निर्माण एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि निर्माण न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव, टिकाऊ संरचना और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। 

निगम का नया आधुनिक मुख्यालय बनेगा शहर की पहचान, 452.89 करोड़ की स्मार्ट परियोजना को मिली रफ्तारमहापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, दो टावरों और ऑडिटोरियम के साथ भव्य भवन जल्द होगा साकार

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments