सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया,शहर को विकसित और सुरक्षित बनाने पर हुई चर्चा : महापौर Law for CCTV SURVEILLANCE: Mayor

सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया,शहर को विकसित और सुरक्षित बनाने पर हुई चर्चा : महापौर



इंदौर शहर को विकसित और सुरक्षित बनाने के लिए आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इंदौर शहर को विकसित और सुरक्षित कैसे बनाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया। 

                                    21-05-2025 इंदौर : बैठक में निर्णय लिया गया कि सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया गया है। आने वाले समय में यह कानून प्रभाव में लाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनभागीदारी से शहर में कैमरे लगाए जाएंगे। क्योंकि पहलगाम के बाद देश में जिस तरीके की स्थिति बनी थी उसके चलते भी यह शहर पूरा सुरक्षित और मॉनिटरिंग में रहेगा। वही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर अब “क्लीन और ग्रीन” शहर से आगे बढ़कर “सोलर सिटी” बनने की दिशा में अग्रसर है। 


आगामी तीन महीनों में जलूद स्थित सोलर पार्क का उद्घाटन प्रस्तावित है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वही इंदौर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया गया है। आने वाले समय में यह कानून प्रभाव में लाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनभागीदारी से शहर में कैमरे लगाए जाएंगे। इस हेतु जनता की कमेटी और नियंत्रण समिति का गठन किया जाएगा जिसमें पुलिस और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

                                                            


वहीं कैबिनेट बैठक को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयानों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जीतू पटवारी अगर इंदौर की तासीर और यहां का आतिथ्य समझते तो वो ऐसी बात नहीं करते। 

उन्हें एमवाय को मिली सौगात के बारे में बोलना था। वो खुद मालवी आदमी है और मेहमानों को मालवी व्यंजन परोसना गलत है तो यह उनकी सोच है। इसी छोटी सोच के कारण कांग्रेस गर्त में है। 

शहर को विकसित और सुरक्षित बनाने पर हुई चर्चा ,सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments