निगम कर्मचारियों को मिलेगा 10% हाउस रेंट 10% house rent announcement for nagar nigam employees

निगम कर्मचारियों को मिलेगा 10% हाउस रेंट


अब इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान सातवें वेतनमान का 10% आवास भत्ता मिलेगा। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
              

 निगम आयुक्त कर्मचारियों के हित में एक के बाद एक निर्णय ले रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में घोषणा किए जाने के बाद से ही निगम कर्मियों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। 


कर्मचारी नेता उमाकांत काले ने पिछले दिनों निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया था।


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ मप्र 

Post a Comment

0 Comments