“चोर मचाए शोर“ के गगनभेदी नारे लगाए और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतलो को किया आग के हवाले ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में किया प्रदर्शन
17-04-2025 इंदौर के राजवाड़ा पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ईडी द्वारा दोनों नेताओं के खिलाफ चार्जशीट पेश किए जाने के बाद भाजयुमो ने अपना आक्रोश सड़क पर उतारा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चोर मचाए शोर“ के गगनभेदी नारे लगाए और दोनों नेताओं का पुतला जलाया।
for full video please click the link
इतना ही नहीं, सोनिया गांधी के पुतले को बाकायदा साड़ी पहनाकर जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। यह प्रतीकात्मक कदम कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को उजागर करने के उद्देश्य से उठाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट ने सच्चाई को सामने ला दिया है, और अब कांग्रेस नेतृत्व को जवाब देना होगा। प्रदर्शन के दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में भारी भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।
राजबाड़ा पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन सोनिया और राहुल गांधी का किया पुतला दहनचोर मचाए शोर के नारों से गूंजा इलाका
इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।
0 Comments