मेट्रो के सब स्टेशन का विरोध शुरू metro sub station protest

छोटा गणपति पर बन रहे मेट्रो के सब स्टेशन का विरोध   45 मकानों और दुकानों को होगा नुकसान


इंदौर मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यापारियों ने छोटा गणपति पर बन रहे सब स्टेशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मेट्रो के लिए बनाए जा रहे इस सब स्टेशन से उनके मकानों और दुकानों को नुकसान होगा। 


                                21-04-2025 इंदौर  शेखर गिरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर मेट्रो द्वारा 45 मकानों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें यशवंतगंज, महात्मा गांधी मार्ग महंत परिसर और मल्हारगंज के मकान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मल्हारगंज और छोटा गणपति के बीच आधा किलोमीटर की दूरी है, तो फिर यहां सब स्टेशन क्यों बनाया जा रहा है। 


पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मेट्रो का स्टेशन रहवासी क्षेत्र से व्यापारी क्षेत्र से निकाला जा रहा है, जिससे निवासी और व्यापारी की मकान दुकान दोनों टूट रहे हैं। किशोर कोड़वानी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि मेट्रो को लेकर उनके द्वारा पिटीशन भी लगाई गई थी कोर्ट में। उन्होंने कहा कि मेट्रो के पदाधिकारी मेट्रो विभाग संबंधित नहीं हैं और उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है। 

इंदौर मल्हारगंज व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की गई थी और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि किसी का भी व्यापारी और पारिवारिक के मकान का नुकसान नहीं होगा।  



                        

उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी बात सुनेगी और समझेगी।

इंदौर से एनकांउटर न्यूज की रिपोर्ट।










                                                    



Post a Comment

0 Comments