आयुक्त वर्मा ने बाजार की गलियों और दुकानों की स्थिति का जायजा लिया Indore Commissioner survey for Fire rescue

आयुक्त शिवम वर्मा ने क्लॉथ मार्केट बाजार की गलियों और दुकानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर स्थिति का जायजा लिया


इंदौर नगर निगम ने शहर की व्यस्ततम और संकरी बाजारों में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने क्लॉथ मार्केट का दौरा किया। उनके साथ फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद रही।

                                    24/04/2025 इंदौर: आयुक्त वर्मा ने बाजार की गलियों और दुकानों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों से सीधे संवाद कर सुरक्षा उपायों को लेकर सुझाव मांगे और उन्हें अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। बाजार में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों ने समीक्षा की।

                                                     For full video click the link

 मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि संकरी गलियों वाले इस घने बाजार में आग लगने जैसी आपदा की स्थिति में रेस्क्यू और राहत कार्य किस प्रकार से प्रभावी ढंग से किया जा सके। 

फिलहाल नगर निगम द्वारा बाजार की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का आंकलन किया जा रहा है और जल्द ही एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी, 

  • जिसमें आग से सुरक्षा के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार
  • अतिक्रमण हटाना
  • तारों का जाल 
  • डीपी हटाना
  • निकासी मार्गों की व्यवस्था
  •  फायर अलार्म सिस्टम जैसे उपाय शामिल होंगे। 


अग्नि सुरक्षा को लेकर निगम का बड़ा कदम , निगम आयुक्त ने क्लॉथ मार्केट का किया दौरा, अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की, फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम भी रही मौजूद 

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments