"बिलावली तालाब" की पाल पर आगजनी और गंदगी से पर्यावरण प्रेमियों ने जताई नाराज़गी Bilawali talab pollution

शहर का प्रमुख "बिलावली तालाब" की पाल पर आगजनी और गंदगी से पर्यावरण प्रेमियों ने जताई नाराज़गी

निगम कर्मचारियों की उदासीनता से सर्वेक्षण के आंकड़ों पर  पड़ेगा असर 

शहर का फेफड़ा कहे जाने वाला बिलावली तालाब एक बार फिर लापरवाही और शरारती तत्वों की करतूत का शिकार हो गया। तालाब की पाल पर लगे पेड़ों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं पिकनिक मनाने वालों ने आसपास के इलाके को कचरे से पाट दिया। मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यावरण प्रेमियों ने इस स्थिति पर गहरा दुख जताते हुए नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।


                        23-04-2025 , इंदौर : झोन 13 वार्ड 77 इन्दौर नगर निगम के दायरे में आने वाला  मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे नागरिकों को बिलावली तालाब की पाल पर आगजनी के चिह्न नजर आए। पाल पर रोपे गए कई पौधे और पेड़ जल चुके थे। नागरिकों ने बताया कि पौधों को बड़े जतन से पानी देकर पाल रहे थे ताकि बिलावली की हरियाली को और बढ़ाया जा सके, लेकिन आग लगने की इस घटना ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। मॉर्निंग वॉकर्स ने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहाँ तैनात चौकीदार अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं निभा रहे हैं। इसके चलते आये दिन आगजनी जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं।

                                      

                                        For full video news please click the link 




 रविवार और छुट्टियों में पिकनिक मनाने आने वाले लोगों ने भी तालाब के आसपास जमकर गंदगी फैलाई। खाने-पीने के पैकेट, प्लास्टिक, डिस्पोजेबल सामान और अन्य कचरा तालाब के किनारे बिखरा पड़ा मिला। इससे तालाब की जैव विविधता और पानी की गुणवत्ता पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि तालाब से सटे खेत मालिक भी आगजनी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। उनका मकसद अपने खेतों की सीमा साफ करना हो सकता है, लेकिन इससे पूरे तालाब क्षेत्र को भारी नुकसान पहुँच रहा है।


 पर्यावरण प्रेमियों और मॉर्निंग वॉकर्स ने नगर निगम प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की माँग की है। उनका कहना है कि तालाब के चारों ओर कड़ी निगरानी रखी जाए और गार्ड्स की संख्या और जिम्मेदारी बढ़ाई जाए। वहीं आगजनी करने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने की भी उन्होंने मांग उठाई है। पर्यावरण प्रेमियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बिलावली तालाब का प्राकृतिक संतुलन गहरी चोट खा सकता है। बिलावली तालाब की पाल पर आगजनी और गंदगी 

पर्यावरण प्रेमियों ने जताई नाराज़गी, मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश, बिलावली तालाब की पाल पर पेड़ों को लगाई गई आग,पिकनिक मनाने वालों ने छोड़ा कचरे का ढेर , नगर निगम की पहरेदारी पर उठे सवाल

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments