प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ा कदम उठाया, Indore Collectorate

झलारिया (कनाड़िया) शासकीय भूमि और तालाब पर अवैध निर्माण की सुचना पहुंची कलेक्टर तक, जल्द ही शुरू होंगी जाँच, हटाया जायेगा अवैध कब्जा।


इंदौर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लंबित शिकायतों की स्थिति पर चर्चा की गई और उन्हें समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


                        21-04-2025 , इंदौर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न विभागों से कुल 247 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 104 शिकायतें अभी भी लंबित हैं। 

  • नगर निगम इंदौर से जुड़ी 25 शिकायतों में से 16 लंबित हैं। 
  • पुलिस विभाग से सम्बंधित 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, और सभी 21 अभी लंबित हैं। 
  • सामाजिक न्याय विभाग से 9 शिकायतें आई थीं, जिनमें से 2 शिकायतें अब भी लंबित हैं। 
  • इसके अलावा अन्य विभागों की भी कई शिकायतें लंबित पाई गईं। 
                                          
                                        FOR FULL VIDEO NEWS PLEASE CLICK  THE LINK                                    

वहीं शहर के झालरिया में अवैध अतिक्रमण कर धर्मशाला बनाने के मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि , कही पर भी अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिलती है तो इसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करेगा। ।

बैठक के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समय सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। 

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट


Post a Comment

0 Comments