फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ परशुराम सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया .. Anurag kashyap

 फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ परशुराम सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ परशुराम सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। मामला ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे लेकर समाज में गहरी नाराजगी है।


                19/04/2025 इंदौर, परशुराम सेना ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनके पुतले को खान नदी में जल समाधि दे दी। सेना के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, जिसमें "गंदगी फैलाने" और "ब्राह्मणों पर पेशाब करने" जैसी बातें कही गईं। परशुराम सेना के नेताओं ने पुलिस थाने में आवेदन देकर अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

                                                    

                                                for full video news click the link

संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। परशुराम सेना ने यह भी चेताया कि अगर अनुराग कश्यप गलती से भी इंदौर आए, तो उनका मुंह काला किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सेना के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते नजर आए और पूरे मामले को ब्राह्मण समाज के अपमान से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। परशुराम सेना पदाधिकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय जाएंगे। 


इंदौर में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उबाल,खान नदी में पुतले को दी गई जल समाधि ,ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर बवाल,पुलिस में कार्रवाई के लिए दिया आवेदन


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट। 

Post a Comment

0 Comments