इंदौर में दो एआई आधारित डैशबोर्ड लॉन्च, सफाई व्यवस्था में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

*इंदौर में दो एआई आधारित डैशबोर्ड लॉन्च, सफाई व्यवस्था में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही*

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो एआई आधारित डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। इनमें वाहन लाइव ट्रैकिंग डैशबोर्ड और "नो योर सफाई मित्र"मॉड्यूल शामिल हैं। इस अवसर पर थोक अपशिष्ट उत्पादकों के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला भी आयोजित की गई।

वाहनों की होगी रियल टाइम निगरानी: वाहन लाइव ट्रैकिंग डैशबोर्ड के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले नगर निगम के वाहनों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी। इससे सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी होगी।

नागरिक जान सकेंगे अपने सफाई मित्र को: इंदौर-311 ऐप पर शुरू किए गए "Know your Safaimitr" मॉड्यूल के माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र में नियुक्त सफाई मित्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनके कार्य पर सीधे फीडबैक भी दे सकेंगे। इससे सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत थोक अपशिष्ट उत्पादकों के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन महत्वपूर्ण है। जिन संस्थानों का भवन क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर या अधिक है, जो प्रतिदिन 40,000 लीटर या अधिक पानी का उपयोग करते हैं अथवा प्रतिदिन 100 किलोग्राम या अधिक ठोस कचरा उत्पन्न करते हैं, उन्हें परिसर में ही गीले कचरे का निपटान करना होगा।

इंदौर में अब तक 220 से अधिक संस्थानों ने पंजीयन कराया है। गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए नगर निगम ने ईओआई के माध्यम से आठ वेंडर चयनित किए हैं। कार्यशाला में फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सीईओ श्री अजय सिन्हा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#Indore  
#AIBasedDashboard 
#SmartIndore 
#DigitalIndore 
#SwachhIndore 
#SwachhBharatMission 
#WasteManagement 
#SolidWasteManagement #BulkWasteGenerators 
#SafaiMitra 
#Indore311 
#LiveVehicleTracking 
#SmartCity 
#CleanIndore 
#SwachhSurvekshan2026

Post a Comment

0 Comments