इंदौर में “पानी दो..टंकी बनने दो”जल संकट के बीच सड़कों पर उतरे रहवासी,In Indore, residents took to the streets amid the water crisis, demanding "Give us water... let the tank be built."

“पानी दो..टंकी बनने दो”जल संकट के बीच
 सड़कों पर उतरे रहवासी

इंदौर में पानी संकट के बीच अब पानी की टंकी निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रानी सती क्षेत्र में नई पानी की टंकी के निर्माण पर कोर्ट से स्टे मिलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सड़क पर उतर आए। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से हाथों में तख्तियां लेकर “पानी दो, टंकी निर्माण होने दो” के नारे लगाए।
भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच इंदौर के रानी सती क्षेत्र में पानी की नई टंकी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम द्वारा रानी सती गेट के सामने नई पानी की टंकी का निर्माण कार्य करीब डेढ़ महीने पहले शुरू किया गया था। लेकिन पास में रहने वाले दो से तीन परिवारों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कोर्ट से स्टे ले लिया, जिसके चलते काम बंद हो गया। अब इस फैसले के खिलाफ क्षेत्र के रहवासी खुलकर सामने आ गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर आपत्तिकर्ताओं के घर पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से “पानी दो, पानी दो टंकी निर्माण होने दो” के नारे लगाए। 
मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया भी पहुंचे। उन्होंने रहवासियों की समस्याएं सुनीं और आपत्तिकर्ता परिवारों से चर्चा करने का प्रयास किया। हालांकि विभिन्न कारणों से चर्चा नहीं हो सकी। फिलहाल यह मामला अब केवल टंकी निर्माण का नहीं बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत और जल संकट से जुड़ा मुद्दा बन गया है।

 इंदौर से ENCOUNTER NEWS MP


Post a Comment

0 Comments