मैरिज गार्डन में पार्किंग के लिए 40% स्थान आवश्यक वरना कार्यवाही, 40% Of Parking Space needed or face action

40% मैरिज गार्डन में पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित नहीं पाया जाता तो होगी,
मैरिज गार्ड विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के आदेश 

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने समय-सीमा के पत्रों और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की
निराकरण में लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई के दिये निर्देश

 इंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की अधिकारीवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, सकारात्मक और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. परीक्षित झाडे़, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य, श्री रोशन राय, श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।   

 कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित सात प्रकरणों की रेंडम रूप से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने राज्य शासन द्वारा  संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय शिविरों में सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
 बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर के मैरिज गार्डनों में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मैरिज गार्डन अपने परिसर में निर्धारित 40 प्रतिशत स्थान पार्किंग के लिए आरक्षित करें। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि मैरिज गार्डनों में नियमानुसार पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं। यदि किसी मैरिज गार्डन में पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित नहीं पाया जाता है तो संबंधित मैरिज गार्डन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 

समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी- कर्मचारियों के
 विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। 

इंदौर से ENCOUNTER NEWS M.P

Post a Comment

0 Comments