बेहतर पुलिसिंग में "थाना विजयनगर" No.1 व
कमजोर कार्यवाही पर "थाना कोतवाली" रहा सबसे अंतिम स्थान पर

उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत जनवरी माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन की डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन -02 के थाना विजयनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही निर्धारित मापदंडों पर सबसे कमजोर परफॉर्मेंस पर ज़ोन -03 के थाना सेंट्रल कोतवाली सबसे अंतिम स्थान पर रहा ।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारी सहित स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं कमजोर परफॉर्मेंस वाले थाना कोतवाली के थाना प्रभारी स्टाफ को और बेहतर कार्यवाही के लिए कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी, कार्यप्रणाली में यदि फिर भी सुधार नहीं आया तो सख्त विभागीय कार्यवाही की जावेगी।
इंदौर से ECOUNETR NEWS M.P
0 Comments