इंदौर में महिला गार्ड की हत्या
प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होने की आशंका , पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की शुरू
23-01-2026 इंदौर में एक महिला गार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वही शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होने की शंका पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। दरअसल इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां गायत्री कुर्मी नामक महिला का शव उसके घर के कमरे में मिला। वही महिला अपने पति से अलग रहकर हाउस कीपिंग की नौकरी करती थी और सुबह टीसीएस में ड्यूटी जाती थी। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर इंचार्ज ने घर जाकर घटना का खुलासा किया। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या करने की संभावना है।
प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होने की आशंका
इंदौर से ENCOUNTER NEWS की रिपोर्ट।
.jpeg)
0 Comments