कला सिटी के रूप में इंदौर का विकास केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास शुरू हुए Indore Development as ART city

कला सिटी के रूप में इंदौर का विकास केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास शुरू हुए 

इंदौर की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।कला सिटी के रूप में इंदौर का विकास केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संभव हो रहा है।

                                                            02-06-2025 इंदौर। आज इंदौर की प्राचीन धरोहर का निरीक्षण किया, जिसमें ड्रामा और नाट्य कला, संस्कृति और मॉडर्न आर्ट गैलरी को विकसित करने की योजना है।

इस अवसर पर भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय एवं भारतीय पुरातत्व विभाग के सचिव श्री विवेक अग्रवाल जी, इंदौर संभाग आयुक्त श्री दीपक सिंह जी, कलेक्टर श्री आशीष सिंह जी, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री राम प्रकाश अहिरवार जी, निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह पहल इंदौर की सांस्कृतिक पहचान को और भी समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज़ की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments