यातायात पुलिस ने किया 5000 का जुर्माना,सफेद कार को रंगबिरंगी कर प्रचार में चलाया जा रहा था। penalty of 5000/- for changing car color

 यातायात पुलिस ने किया 5000 का जुर्माना,सफेद कार को रंगबिरंगी कर प्रचार में चलाया जा रहा था।

                               14/06/2025 इंदौर।  शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।
   
                इसी कड़ी में यातायात पुलिस के सूबेदार सुमित बिलोनिया व टीम राजीव गांधी चौराहा पर यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इस दौरान एक रंगीन टैक्सी कार को रोका गया दस्तावेज परीक्षण के उपरांत रजिस्ट्रेशन में निहित वाहन का रंग सफ़ेद पाया गया परंतु वाहन मालिक द्वारा वाहन में परिवर्तन कर वाहन को हरे एवं पीले रंग में परिवर्तित कर एडवरटाइजिंग वाहन टैक्सी में चलाया जा रहा था। 

इस पर जुर्माना 5000 रुपये मौके पर जमा करवाया और नियमो का पालन करने की हिदायत दी।

इन्दौर से ENCOUNTER NEWS M.P. 

Post a Comment

0 Comments