शिवपुरी यात्रियों से भरी एक पलटी, एक की मौत, 35 घायल bus accident 1 dead , 35 injured

                 
शिवपुरी यात्रियों से भरी एक पलटी, एक की मौत, 35 घायल



                                                 28-05-2025 शिवपुरी।यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। बस के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं 35 यात्री इसमें घायल हुए हैं। बस में 60 लोग सवार थे। ये पुणे से नेपाल बॉर्डर जा रहे थे। हादसा बदरवास थाना क्षेत्र में आज मंगलवार शाम क़रीब 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आई, इसी दौरान एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बस रेलिंग से टकराते हुए 200 मीटर घिसटती गई। 
    

इसके बाद रेलिंग तोड़कर पलट गई। गाय की भी वहीं मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। बदरवास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

क्रेन बुलाकर बस को सीधा किया गया, तब जाकर एक 35 वर्षीय युवक का शव निकाला गया। मृतक की पहचान अभी फिलहाल नहीं हो सकी है।




Post a Comment

0 Comments