वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से करा 8 साल की मादा तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू . Leopard rescued

वन विभाग की तत्परता और सूझबूझ से  करा 8 साल की मादा तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू


खरगोन जिले के कसरावद तहसील के मथलई गांव में  एक मादा तेंदुआ शिकारियों द्वारा लगाए गए ट्रैप में फंसी दिखी। करीब 7 से 8 साल की मादा तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़कर एक मिसाल भी कायम की।     

16/04/2025 खरगोन  खरगोन जिले के मथलई गांव, जहां शिकारी जाल में फंसने से ठीक पहले एक मादा तेंदुआ को वन विभाग ने बचा लिया। तेंदुए की उम्र करीब 7 से 8 साल है और गर्मी के कारण पानी की तलाश में वह गांव के पास भटक आई थी। वन विभाग को जानकारी मिली कि मथलई गांव के जंगल किनारे एक मादा तेंदुआ ट्रैप में फंसी हुई है और वहां शिकारी गतिविधियों की आशंका है। डीएफओ खरगोन के निर्देश पर एसडीओ रालामंडल योहन कटारा के नेतृत्व में एक टीम तुरंत रवाना की गई। 

                                                                        


सुबह 4 बजे टीम ट्रैपिंग वाहन, पिंजरा और अन्य उपकरण लेकर मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम ने इलाके का मुआयना किया, पाया कि वहां तीन शिकारी ट्रैप बिछाए गए थे। मादा तेंदुआ उसमे फंसी हुई थी, और दर्द से करहा रही थी, लेकिन समय रहते उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें वह पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई। वन विभाग का मानना है कि शिकारियों ने पहले से इलाके में ट्रैप बिछा रखे थे ताकि तेंदुए को फंसाकर मार सकें या तस्करी के लिए ले जा सकें। लेकिन विभाग की सक्रियता ने उनकी चाल को नाकाम कर दिया और ट्रैप में फंसी मादा तेंदुए को बचा लिया गया। रेस्क्यू के बाद मादा तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया ताकि वह अपने प्राकृतिक वातावरण में लौट सके। 


शिकारियों के ट्रैप में फंसी मादा तेंदुआ,  8 साल की मादा तेंदुआ का सफल रेस्क्यू शिकारियों ने मौके पर लगाए थे तीन ट्रैप सुबह 4 बजे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम


ब्यूरो रिपोर्ट एनकाउंटर न्यूज। 


Post a Comment

0 Comments