महापौर परिषद की बैठक में 21 नए प्रस्तावों को मंजूरी MIC MEETING

21 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमे चंदन नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क, पुलिस फायर स्टेशन में कर्मचारियों की भर्ती को भी मंजूरी मिली।  


इंदौर नगर निगम में महापौर परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से चंदन नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम में मर्ज किए गए पुलिस फायर स्टेशन में कर्मचारियों की भर्ती व्यापम के माध्यम से किए जाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।

                        18-04-2025 इंदौर.  महापौर परिषद के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े 21 प्रस्ताव रखे गए। 

                                                



इसमें पिछले साल रेवती रेंज में लगाए गए 12 लाख पौधों के लिए 13 करोड़ की लाइन डालने, हर जोन में एक टैंकर उद्यान विभाग के लिए दिए जाने, नाला सगाई के लिए 6 रोबोट मशीन खरीदने, 2 ट्री एम्बुलेंस खरीदने के अलावा शहर की जरूरत के तौर पर चंदन नगर से नगीन नगर होते हुए लिंक रोड की विकास योजना को मंजूरी दी। वहीं प्रदेश के अधिकतर शहरों की तर्ज पर पुलिस फायर विभाग को नगर निगम ने अधिगृहित करने के बाद अग्निशमन में स्टाफ भर्ती, व्यापम द्वारा किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। 

वहीं शहर के प्रीतमदास सभागृह को लीज पर देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। 


महापौर की अध्यक्षता में हुई परिषद सदस्यों की बैठक, कर्मचारियों की भर्ती व्यापम के माध्यम से होगी ,बैठक में 21 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments