इंदौर के राजबाड़ा पर जली सरकारी होली रिचर्ड महाराज भी विशेष रूप से हुए शामिलदेवी अहिल्या बाई होलकर की गादी पर डाला रंग..Government Holi was celebrated at Rajwada in Indore, Richard Maharaj also participated specially, he put color on the throne of Devi Ahilya Bai Holkar.

इंदौर के राजबाड़ा पर जली सरकारी होली रिचर्ड महाराज भी विशेष रूप से हुए शामिल "देवी अहिल्या बाई होलकर की गादी पर डाला रंग".. 

इंदौर शहर की शान राजवाड़ा पर इस वर्ष का सरकारी होलिका दहन आज संपन्न हुआ। इस आयोजन में होलकर राजवंश के वंशज शिवाजी राव होलकर यानि रिचर्ड महाराज भी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ करीब 40 विशिष्ट मेहमान भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने पहुंचे। जहां तीन सौ साल पुराने चांदी के बर्तनों से लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की राजगद्दी पर रंग चढ़ाया गया। इंदौर के राजवाड़ा पर तीन सौ साल पुरानी परंपरा के मुताबिक होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सरकारी होली के नाम से प्रसिद्ध इस आयोजन में 1100 कंडों से होलिका सजाई गई। इंदौर में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें हर साल होलिका दहन के लिए कंडों का उपयोग किया जाता है। इस वर्ष भी निर्धारित समय पर ही होलिका दहन हुआ। जहां कार्यक्रम से पहले होलकर राजवंश के महाराज रिचर्ड होलकर ने राजवाड़ा स्थित भगवान मल्हार मार्तंड के दर्शन किए और फिर देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद होलिका दहन की पूजा विधिवत रूप से शुरू की है और होलिका दहन किया गया। वहीं रिचर्ड होलकर के साथ आए 40 से अधिक मेहमानों ने मल्हारी मार्तंड मंदिर में भगवान की आराधना करते हुए रंग-गुलाल लगाकर होली भी खेली। वहीं सभी ने मिलकर देवी अहिल्या बाई होलकर की गादी पर चांदी की पिचकारी से रंग डाला।इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आगंतुक उपस्थित रहेंगे। 



 होलकर राजवंश के वंशज शिवाजी राव होलकर यानि रिचर्ड महाराज भी विशेष रूप से शामिल हुए            

 

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments