गांधी भवन स्थित करीब 10 दुकानों को बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के चलते कर दिया सील INDORE Nagar Nigam sealed 10 shops against 10 lac due as Tax.

नगर निगम ने गांधी भवन स्थित करीब 10 दुकानों को बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के चलते सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की की गई है। 

इंदौर, गांधी भवन पर लगभग 10 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया था, जिसे लेकर नगर निगम ने यह कदम उठाया। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भी संचालित हो रहा है। 

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही संपत्तिकर का भुगतान नहीं किया जाता, तो पूरी बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है, 

  

                                                                


लेकिन नगर निगम का कहना है कि यह कदम कानून के तहत लिया गया है और बकाए का भुगतान न होने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

इंदौर नगर निगम ने गांधी भवन पर की कार्रवाई ,गांधी भवन में बनी करीब 10 दुकानें की सील,गांधी भवन पर बकाया है 10 लाख का संपत्ति कर

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments