पति ने पत्नी की कैंची मारकर की हत्या तीसरी मंजिल से कूदकर खुद ने भी की खुदकुशी husband murdered wife

पति ने पत्नी की कैंची मारकर की हत्या ,तीसरी मंजिल से कूदकर खुद ने भी की खुदकुशी  


04-04-2025 इंदौर - मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी को कैची मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसके बाद ख़ुद तीसरी मंज़िल पर पहुंचा और कूद कर आत्महत्या कर ली। 


पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सिल्वर पैलेस कॉलोनी का है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग ताराचंद ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी सीमा खत्री की कैची मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके बाद ताराचंद तीसरी मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी शिवेन्दु जोशी ने बताया कि बहू घर में अकेली थी, तभी वह कचरा फेंकने बाहर आयी। 

                                                                    


                                                    Watch full video by clicking the blue link

इसी दौरान ताराचंद ने पत्नी सीमा से विवाद कर उस पर कैंची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद बहू अंदर घर में पहुँची और ताराचंद के हाथ में कैची देखी। इसके बाद ताराचंद तीसरी मंज़िल पर गया और छलांग लगा दी। एसीपी ने बताया कि परिवार में कलह के कारण यह घटना कारित की गई है। ताराचंद मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने अभी मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पति ने पत्नी की कैंची मारकर की हत्या , तीसरी मंजिल से कूदकर खुद ने भी की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments