राशन माफिया के खिलाफ मनीष शर्मा (मामा) इंदौर MIC सदस्य ने मोर्चा खोला RATION MAFIA

राशन की कालाबाजारी की खबर दो रामलीला के दर्शन करो",राशन माफिया के खिलाफ मनीष शर्मा (मामा) इंदौर MIC सदस्य ने मोर्चा खोला

 

गरीबों के हक को छीनने वालों पर अब सख्ती होगी। जो लोग सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं, उनकी पहचान बताने पर अब मिलेगा एक अनोखा इनाम। अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर। इंदौर में एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ‘मामा’ ने इस योजना की घोषणा कर यह साफ कर दिया है कि गरीबों का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने एक अनोखी योजना शुरू की है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति राशन माफिया की पुख्ता जानकारी देगा, उसे अयोध्या यात्रा का इनाम दिया जाएगा। 


                                मनीष शर्मा (मामा) इंदौर MIC सदस्य ने मोर्चा खोला watch full video 

इसमें यात्रा के साथ-साथ रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था होगी। शहरी गरीबी उपशमन विभाग के प्रभारी अब तक 42 से ज्यादा मामलों में कार्रवाई कर चुके हैं, लेकिन अब इस योजना से जनता को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है। इंदौर में बढ़ती कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए यह पहल लोगों को जागरूक करने और भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने में मददगार साबित होगी। इंदौर को मिनी मुंबई कहा जाता है, लेकिन अब यह शहर अपने सामाजिक अभियानों के लिए भी पहचाना जा रहा है। यह योजना शहरवासियों को भी इस मुहिम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगी और सरकारी योजनाओं को सही तरीके से जरूरतमंदों तक पहुँचाने में मदद करेगी। 

अब देखना यह होगा कि यह योजना कितनी कारगर साबित होती है और कितने लोग इस पहल का हिस्सा बनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।

बाइट-मनीष शर्मा ‘मामा’, एमआईसी सदस्य

सुपर

गरीबों के हक पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं

राशन माफिया की सूचना दो और अयोध्या यात्रा पर जाओ 

इंदौर एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा की अनोखी पहल

सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Post a Comment

0 Comments