मेट्रोमोनियल साइट्स के ज़रिए भाई-बहन की जोड़ी ने 2 करोड़ 68 लाख 64 हजार रुपये की ठगी .. Fraud of 2.68 crore through Matrimonial site

2 करोड़ 68 लाख 64 हजार रुपये, मेट्रोमोनियल साइट्स के ज़रिए भाई-बहन की जोड़ी ने की ठगी . 

                   इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एक चौंकाने वाले ठगी के मामले का पर्दाफाश किया है,                                       जिसमें भाई-बहन की जोड़ी ने एक एनआरआई को वैवाहिक रिश्ते के बहाने अपने                                                 जाल में फंसा कर करोड़ों की ठगी कर डाली। 

                11-04-2025 इंदौर ,क्राइम ब्रांच ने अमेरिका में रह रहे आंध्रप्रदेश मूल के एनआरआई वेंकट कलगा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मेट्रोमोनियल साइट पर इंस्टाग्राम मॉडल की तस्वीरें इस्तेमाल कर “बरखा जैसवानी“ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई और एनआरआई युवक से वैवाहिक बातचीत शुरू की। व्हाट्सएप चैट और कॉल्स के ज़रिए भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने बीमारी, अमेरिका आने की ज़रूरत और पारिवारिक समस्याओं के नाम पर अप्रैल 2023 से जून 2024 तक 2 करोड़ 68 लाख 64 हजार रुपये की ठगी की। 




गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर निवासी सिमरन जेसवानी और उसका भाई विशाल जेसवानी शामिल हैं। विशाल को अहमदाबाद से और सिमरन को इंदौर से पकड़ा गया। 

प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पैसों का इस्तेमाल अपनी देनदारियां चुकाने, गाड़ियों की खरीद और व्यापार में खर्च करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।


फर्जी प्रोफाइल, बड़ा जालसाज भाई-बहन का खेल, एनआरआई से की 2 करोड़ 68 लाख की ठगी ठगी करने वाला भाई-बहन गिरफ्तार मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल से की शुरुआत इंस्टाग्राम मॉडल की तस्वीरों का किया गया दुरुपयोग 


 इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।


Post a Comment

0 Comments