इंदौर में अवैध निर्माण पर गिरी गाज, निगम की बड़ी कार्रवाई .. Illegal construction Demolished

 इंदौर में अवैध निर्माण पर गिरी गाज, निगम की बड़ी कार्रवाई .. 

एंकर-इंदौर नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। होली के बाद निगम की टीम फिर से मैदान में उतरी और धार कोठी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।


इंदौर नगर निगम ने जोन क्रमांक 11 के धार कोठी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार, इस इमारत को जी प्लस थ्री निर्माण की अनुमति दी गई थी, लेकिन स्वीकृति के विपरीत एमओएस को कवर करके अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। इसके अलावा, पेंटहाउस बना दिया गया था और रिहायशी इमारत में व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रिमूवल कार्रवाई शुरू की। नगर निगम ने पवित्र आत्मा सेविका संघ की अध्यक्ष गीता जोसफ को पहले ही नोटिस जारी किया था, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद, निगम ने खुद कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। 


इंदौर से एनकाउंटर न्यूज की रिपोर्ट।



नगर निगम का अवैध निर्माण पर एक्शन ,धार कोठी में स्वीकृति के विपरीत बना पेंट हाउस ध्वस्त

व्यावसायिक निर्माण पर हुई कार्रवाई , नगर निगम लगातार चला रहा अभियान


Post a Comment

0 Comments