वर्ष 2025-26 रजिस्ट्री पर नई गाइडलाइन का प्रस्ताव, 3226 लोकेशन के साथ 240 नई कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा Proposal of new guidelines on registry for the year 2025-26, 240 new colonies will be added with 3226 locations

वर्ष 2025-26 रजिस्ट्री पर नई गाइडलाइन का प्रस्ताव, 3226 लोकेशन के साथ 240 नई कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा 

इंदौर जिले में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण को लेकर कलेक्टर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के तहत 3226 लोकेशनों की संपत्ति दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इन प्रस्तावों को अब राज्य शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

इंदौर में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह वर्ष 2025-26 रजिस्ट्री पर नई गाइडलाइन का प्रस्ताव, 3226 लोकेशन के साथ 240 नई कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा

                                                     सहित विधायक महेंद्र हार्डिया एवं कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 
चर्चा के दौरान यह सामने आया कि इस साल 3226 लोकेशनों पर संपत्ति दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे अब राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राज्य शासन के लिए एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है, और इंदौर जिला प्रदेश में 25 प्रतिशत से अधिक राजस्व योगदान देता है। इसीलिए कलेक्टर गाइडलाइन की दरें तय करने में बड़ी सावधानी बरती जाती है। 
बैठक में बताया गया कि 4 हजार 680 लोकेशनों में से 3 हजार 226 लोकेशनों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। इनमें 202 लोकेशनों में 10 प्रतिशत तक वृद्धि, 275 लोकेशनों में 11-20 प्रतिशत तक, 907 लोकेशनों में 21-30 प्रतिशत तक, 904 लोकेशनों में 31 से 50 प्रतिशत तक और 636 लोकेशनों में 51 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। 
इसके अलावा 240 नई कॉलोनियों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन में जोड़ा जाएगा। बाजार मूल्य दरों में इस वृद्धि से प्रॉपर्टी खरीदारों और निवेशकों पर असर पड़ सकता है। 
हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह बढ़ोतरी संपत्ति बाजार के मौजूदा ट्रेंड के अनुसार की जा रही है। 

इंदौर से एनकाउंटर न्यूज मध्यप्रदेश की रिपोर्ट।

कलेक्टर गाइडलाइन 2025-26 की समीक्षा बैठक संपन्न 3226 लोकेशनों के लिए बाजार मूल्य दरों में वृद्धि प्रस्ताव 240 नई कॉलोनियों को गाइडलाइन में जोड़ा जाएगा ... इंदौर से आता है प्रदेश के राजस्व का 25 प्रतिशत

Post a Comment

0 Comments